
Sanjeev Kumar
khelja|24-03-2026
IPL 2026 के शुरू होने से पहले यश दयाल को लेकर काफी हो हल्ला मचा था. RCB के ट्रेनिंग कैंप से उनकी गैर-मौजूदगी पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे. सवाल ये कि यश दयाल अचानक कहां गायब हो गए? क्या यश दयाल को RCB ने बाहर का रास्ता दिखा दिया? अब ऐसे तमाम सवालों के जवाब मिल चुके हैं. यश दयाल के IPL 2026 के दौरान RCB के ट्रेनिंग कैंप में ना दिखने की असली वजह भी सामने आ चुकी है. बड़ी बात ये है कि यश दयाल को लेकर ताजा अपडेट खुद RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने दी है.
RCB के डायरेक्टर मो बोबाट की मानें तो यश दयाल को RCB से निकाला नहीं गया हैं. उनका कॉन्ट्रैक्ट फ्रेंचाइजी के साथ अब भी बरकरार है. तो फिर सवाल है कि यश दयाल RCB कैंप में दिख क्यों नहीं रहे? इसके जवाब में मो बोबाट ने कहा कि यश दयाल अपने निजी वजहों से IPL 2026 से बाहर हैं. वो इस सीजन में RCB से नहीं जुड़ेंगे.




