
Shiv
rajasthankhabre|28-03-2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी करीब दो हफ्ते तक अपनी टीम से नहीं जुड़ पाएंगे। शनिवार, 28 मार्च को सीएसके फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की कि धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एमएस धोनी इस सीजन के पहले चार मैचों से बाहर रह सकते हैं, धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी या तो संजू सैमसन संभाल सकते हैं या फिर उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है, धोनी के कम से कम सीजन के पहले चार मुकाबले मिस करने की संभावना है।
इन मैचों में रह सकते हैं बाहर
30 मार्च- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
3 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
5 अप्रैल- आरसीबी बनाम सीएसके
11 अप्रैल- सीएसके बनाम दिल्ली
PC- deccanherald.com
इन मैचों में रह सकते हैं बाहरPC- deccanherald.com




