बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में टॉस से ज्यादा भूमिका यहां की पिच और मौसम निभाने वाले हैं।
पिच से किसे मिलेगा फायदा (RCB vs SRH IPL 2026 Pitch Report)
चिन्नास्वामी की पिच अपनी पुरानी पहचान यानी बैटिंग पैराडाइज के रूप में ही तैयार की गई है। पिच पूरी तरह सपाट है, जिससे गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आएगी। यहां गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश न के बराबर है। क्योंकि मिसहिट शॉट भी बाउंड्री के बाहर जा गिरते हैं। यहां की छोटी बाउंड्री दोनों टीमों के पावर-हिटर्स को बड़े शॉट खेलने का मौका देगी। जानकारों का मानना है कि आज के मैच में स्कोर 200 के पार जाना लगभग तय है।
वेदर रिपोर्ट आई सामने
बेंगलुरु में इस बार गर्मी पिछले सालों के मुकाबले अधिक है, जिसका असर मैच पर भी दिखेगा। दिन के समय तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो शाम होते-होते 18 से 20 डिग्री तक गिर जाएगा। रात के समय उमस काफी अधिक रहेगी, जिससे ओस पड़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना और भी कठिन हो जाएगा।
क्या मैच के दौरान होगी बारिश?
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि शनिवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे दर्शकों को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। बेंगलुरु पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए 40-गेट ब्लू प्रिंट तैयार किया है ताकि दर्शकों को कोई असुविधा न हो। साथ ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल की दुखद भगदड़ के पीड़ितों के सम्मान में 11 सीटें आरक्षित रखी गई हैं और एक स्मारक पट्टिका भी लगाई गई है।