
Sanjeev Kumar
khelja|01-04-2026
New Zealand beat South Africa: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में सिर्फ जीत ही दर्ज नहीं की बल्कि इतिहास भी रचा है. उसने महिला वनडे के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 347 रन का टारगेट चेज किया, जो कि एक नया रिकॉर्ड है. न्यूजीलैंड की इस ऐतिहासिक कामयाबी में उसकी 24 साल की कप्तान अमेलिया केर की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी नहीं मगर सबसे असरदार पारी खेली.
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले दूसरे वनडे में कुल 696 रन बने. ये इन दोनों टीमों के बीच खेले महिला वनडे में सबसे ज्यादा बना रनों का योग है. इसमें साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 346 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने एक ऐसा लक्ष्य रखा, जो पहले कभी नहीं भेदा गया था.
लेकिन, अमेलिया केर के कप्तान बनने के बाद से न्यूजीलैंड की महिला टीम के जो बदले तेवर दिखे हैं, उसका असर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी दिखा. बड़े टारगेट के आगे कप्तान अमेलिया केर ने खुद से कमान संभाली और बल्लेबाजी पर उतरते ही विकेट पर खूंटा गाड़ दिया.




