
Sanjeev Kumar
khelja|01-04-2026
दुनिया के हर क्रिकेटर की तमन्ना IPL में खेलने की होती है. उसके पीछे की वजह होती है, इसमें मिलने वाला पैसा और इस T20 लीग का हाई-क्लास स्टैंडर्ड. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर एडम जंपा ने IPL छोड़कर PSL में खेलने का फैसला किया. ( Photo: PTI)
PSL जो कि एडम जंपा के अपने देश में खेली जाने वाली बिग बैश लीग के मुकाबले भी कहीं नहीं ठहरता, उसमें खेलने का फैसला आखिऱ उन्होंने क्यों किया? वो भी तब जब भारतीय रुपयों में IPL में मिल रही आखिरी सैलरी 2.40 करोड़ के मुकाबले उन्हें PSL में सिर्फ 1.51 करोड़ रुपये ही मिल रहे हैं.इसके जवाब में एडम जंपा ने कहा कि उनके लिए पैसा मैटर नहीं करता. ( Photo: PTI)
एडम जंपा के मुताबिक दुनिया के बाकी खिलाड़ियों की तरह उनके लिए पैसा उतना महत्व नहीं रखता. जंपा ने कहा कि उन्होंने आईपीएल में लगने वाले समय को देखते हुए उसे स्किप करने का फैसला किया. जंपा के मुताबिक वो उतना वक्त दे पाने को तैयार नहीं थे. ( Photo: PTI)
एडम जंपा ने कहा कि IPL 2026 के ऑक्शन को स्किप करने के बाद उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक का मन बना लिया था. मगर उसी बीच उन्हें PSL का ऑफर आया. फिर सबकुछ इतना तेजी से हुआ कि पता ही नहीं चला. जंपा PSL में कराची किंग्स से जुड़े हैं, जिसके डेविड वॉर्नर कप्तान हैं. ( Photo: PTI)
IPL में एडम जंपा की आखिरी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद रही, जिसके लिए उन्होंने 2025 सीजन में 2 मैच खेले, उसके बाद वो इंजरी के चलते बाहर हो गए. फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 के ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया था. बाद में जंपा ने भी ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया. ( Photo: PTI)




